कैसा रहा नमो की सत्ता का सत्ता
मोदी सरकार के 7 काम
1. सार्क
देशों के
प्रतिनिधियों को शपथग्रहण समारोह में बुलाकर शक्ति का एहसास कराया
2. काला
धन पर एसआईटी का गठन किया
3. मोदी
ने कामकाज को रफ्तार देने के लिए सरकार का 10 सूत्री अजेंडा
तय किया
4. सभी
मंत्रियों को 100
दिन का एजेंडा तय कर काम करने के निर्देश दिए
5. तत्कालीन
यूपीए सरकार में बनाये गए जीओएम और ईजीओएम को भंग किया
6. कैबिनेट
सचिव की नियुक्ति के लिए लग से अध्यादेश लाया गया I नृपेंद्र मिश्र की नियुक्ति का रास्ता साफ करने
के लिए मोदी सरकार ने अध्यादेश के जरिये ट्राई के प्रावधान में संशोधन कर दिया।
7. अजित
डोभाल जैसे काबिल आईपीएस को एनएसए बनाया
मोदी के 7 करीबी
1. एके
डोभाल : सैन्य सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित
होने वाले पहले पुलिस अधिकारी डोभाल देश के भीतर और बाहर से मौजूद खतरों के बारे
में अपने गहरे नजरिए को उपलब्ध कराएंगे. 1968 बैच के आइपीएस
अधिकारी डोभाल 1999 में कंधार ले जाए गए इंडियन एअरलाइंस के विमान
आइसी 814 के अपहरणकर्ताओं के साथ मुख्य वार्ताकार थे.
2. नृपेंद्र
मिश्र : यूपी कैडर के
रिटायर आइएएस नृपेंद्र मिश्र को मोदी का प्रधान सचिव बनाया गया . ट्राई के पूर्व
चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र पर मोदी भरोसा करते हैं।
यही वजह है की मिश्र की नियुक्ति में रुकावट बन रहे ट्राई के नियम को
अध्यादेश के ज़रिये बदला गया
3. एके
शर्मा : पीएमओ में संयुक्त सचिव . मोदी के करीबी माने जाने वाले 1988 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी एके
शर्मा को प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। शर्मा 2001 से ही गुजरात में मोदी के सचिव के रूप
में काम करते रहे हैं।
4. अरूण
जेटली : अमृतसर से हारने के बाद भी मोदी ने
इन्हें कैबिनेट में शामिल किया। और वित्त
और रक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी
5. नितिन
गडकरी : सड़क
परिवहन एवं राजमार्ग और जहाजरानी मंत्रालय का पदभार . बुनियादी ढांचे के प्रति अपने लगाव के लिए
जाने-जानेवाले गडकरी मोदी के करीबी है।
6. वैंकैंया
नायडू : वैंकैंया
नायडू को शहरी विकास मंत्रालय का ज़िम्मा
दिया गया है I वेंकैया
मोदी के करीबी मने जाते हैं
7. स्मृति
ईरानी : ईरानी को मोदी के करीबी होने का इनाम
मिला। एच आर डी जिसे मनिस्ट्री में सीधे
कैबिनेट मंत्री बनाया गया। 12 वीं क्लास पास कोई महिला या पुरुष
पहली बार एच आर डी मिनिस्ट्री की कैबिनेट मिनिस्टर है
मोदी सरकार से 7 उम्मीदें
1. महंगाई
पर लगाम लगाना
2. पेट्रोल
डीज़ल के दाम काम करना
3. काला
धन वापस लाना
4. गंगा
सफाई को लेकर उम्मीदें
5. बलात्कार
और महिलाओं के खिलाफ होने वाले दूसरे अपराध से सख्ती से निबटना
6. बेरोज़गारी
कम करना और रोज़गार के ज़्यादा से ज़्यादा अवसर पैदा करना
7. बेहतर
स्वास्थय , शिक्षा
उपलध कराना
मोदी के 7 पसंद
1. मोदी
खाने के काफी शौकीन हैं, लेकिन
किसी नई जगह पर खाने से बचते है। ट्रेवलिंग के
दौरान नींबू पानी उनकी पहली पसंद है।
2. मोदी
iPad के दीवाने : मोदी अपने साथ जो सामान लाए थे, उसमें उनके जरूरी सामान के साथ आईपैड
और लैपटॉप भी शामिल है, जिस
पर वह नियमित तौर पर खबरें पढ़ते हैं। नरेंद्र मोदी भले ही अपना फोन ना रखते हों, लेकिन उनका आईपैड हमेशा उनके करीब रहता
है। फोन भले ही ना हो, लेकिन
हो सकता है कि नरेंद्र मोदी के आईपैड पर कई लोगों की नजर हो।
3. मोदी
को आधी बांह का कुर्ता पहनना पसंद हैं. पहले मोदी खादी या सूती कपड़े ही पसंद करते थे लेकिन अब लिनन के
कुर्ते पायजामे भी पहनते हैं. मोदी पहले जब प्रचारक थे तो उन्हें सफेद और भगवा रंग अधिक पसंद था.
"भगवा तो उन्हें आज भी पसंद है, लेकिन अब वह ज़्यादातर हल्के रंग के कुर्ते पसंद करते हैं."
4. मोदी
को पतंगबाज़ी पसंद है। मोदी ने अहमदाबाद
में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की शुरुआत की और दुनिया भर में इसे अलग पहचान
दिलाई
5. मोदी
अकेले में जब होते हैं तो कविता लिखते हैं । उन्हें कविताओं से बेहद लगाव है
6. मोदी
को महाराजा सियाजी राव गायकवाड़ की लिखी किताब
माइनर हिंट्स बेहद पसंद है। मोदी
ने कहा था राज्य में आने वाले सभी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को मै महाराजा
सियाजी राव गायकवाड़ की किताब 'माइनर
हिंट्स' जरूर पढ़ने को
कहता हूं।
7. मोदी
को गीर के जंगल और शेर पसंद हैं
पीएम बनते ही 7 बदलाव
1. मोदी
के घर का पता बदला : पहले गांधीनगर सीएम बांग्ला में रहते थे। अब मोदी का नया घर 5 रेसकोर्स रोड है
2. दफ्तर
बदला : सीएम रहते स्वर्णिम संकुल सचिवालय गांधी नगर में बैठते थे। पीएम
बनने के बाद अब मोदी का नया दफ्तर दिल्ली
का साउथ ब्लाक है
3. अफसर
बदले : 12 सालों तक सीएम मोदी का साथ निभाने
वाले अफसरों और कर्मचारियों की जगह अब पीएम मोदी के मई अफसर और कर्मचारी हैं
4. सुरक्षा
कर्मी बदले : सीएम मोदी की सुरक्षा गुजरात पुलिस के ज़िम्मे
थी। अब पीएम मोदी की सुरक्षा एसपीजी के
ज़िम्मे है
5. सवारी
बदली : सीएम रहते मोदी की सवारी
स्कोर्पियो थी। अब पीएम मोदी की नयी सवारी BMW
7 Series 760Li है
6. मंत्री
बदले : सीएम मोदी ने जिन मंत्रियों के साथ १२ साल गुज़ारे वो अब पीछे छूट
चुके हैं। अब पीएम मोदी की नयी टीम और नए
मंत्री हैं।
7. चुनौतियां
बदली : पहले मोदी पर 6
करोड़ गुजरातियों का ज़िम्मा था । अब सवा सौ
करोड़ भारतीयों की बात करते हैं
मोदी के जीवन
में 7
बदलाव
1. घर
छोड़ कर देश को जानने निकल पड़े :
1967 घर छोड़ दिया और हिमालय, ऋषिकेष, रामकृष्ण
मिशन, उत्तर पूर्व
सहित देशभर की यात्राएं कीं।
2. आरएसएस
से जुड़ाव नरेंद्र
मोदी बचपन से ही आरएसएस से जुड़े हुए थे. 1958 में दीपावली के दिन गुजरात आरएसएस के पहले
प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने नरेंद्र मोदी को बाल
स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी.
3. काम
के प्रति समर्पण : नरेंद्र
मोदी का मैनेजमेंट और उनके काम करने के तरीके को देखने के बाद आरएसएस में उन्हें
बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया. इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय कार्यालय
नागपुर में एक महीने के विशेष ट्रेनिंग कैंप में बुलाया गया.
4. जब
बने सीएम: 26
जनवरी 2001 को
गुजरात में आये भयंकर भूकम्प में लापरवाही से निबटने के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को कुर्सी
गंवानी पड़ी और मोदी मुख्यमंत्री बने
5. गुजरात
दंगा : फ़रवरी 2002 में गुजरात दंगे ने मोदी के दामन पर ऐसा दाग
लगाया जिसे धुलना आसान नहीं
6. मोदी
बने पीएम पद के उम्मीदवार : सितम्बर २०१३ में मोदी को बीजेपी ने
पीएम पद का उम्मीदवार बनाया। ये मोदी लिए
अब तक की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी थी
7. मोदी
बने पीएम: 16 मई
को लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अकेले बहुमत मिली और 26 मई को मोदी देश के पीएम बन गए